जहानाबाद, जून 25 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड लोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कई गांव में जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिषद अध्यक्ष रानी चौधरी ने किया। इस अभियान के माध्यम से 29 जून को राजगीर चलने की अपील की गयी। ताकि भी संकल्प समागम को सफल बनाया जा सके। भैख, जमनगंज, बेला विरा, धराउत पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रिंस कुमार, अरविंद शर्मा, डा. अजय कुमार ,निरंजन कुमार ,राजेश्वर पासवान आदि कार्यकर्ता साथ थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...