सासाराम, जनवरी 6 -- चेनारी। लोजपा (रा) की बैठक सह अभिनंदन समारोह शहर के निजी होटल में किया गया। जिसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेमतोष सिंह उर्फ बंटी सिंह का अभिनंदन किया गया। पार्टी को पंचायत व बूथ लेबल पर मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उज्जवल सिंह व संचालन प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू शर्मा ने किया। बैठक में डॉ. छोटेलाल, चुनमुन पासवान, कचहरी पासवान, विकास पासवान, नीतीश पासवान, दीपक पासवान, राम आशीष पासवान, अमर कुमार, गौरव ठाकुर, श्रेयांश सिंह ठाकुर, अक्रूर सिंह, रंजन कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...