हाजीपुर, फरवरी 19 -- महुआ। लोजपा रा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर महुआ के मीरपुर पताढ़ निवासी मनोज कुमार निराला को मनोनीत किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने को कहा है। बुधवार को यह जिम्मेदारी मिलते ही श्री निराला ने अपनी कार्य भार संभाल लिया है और पार्टी हित के लिए काम करने भी शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह पार्टी और संगठन की मजबूती को लेकर हर संभव कार्य करेंगे। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है। उसे बखूबी निभाएंगे। सभी जिले में संगठन को मजबूत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.