जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संघर्ष से ही पार्टी के लक्ष्य हो रहे सफल लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को कार्यकर्ता पहुंचाएं घर-घर अरवल, निज संवाददाता। युवा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के संगठन विस्तार को लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वाचनालय में मंगलवार को पार्टी के युवा कार्यकत्र्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष राकेश पासवान ने किया । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीड़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत और संघर्ष से ही बड़ी से बड़ी कार्यक्रम सफल हुए हैं और आगे भी सफल होते रहेंगे। लोक जनशक्ति पार्...