जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- अरवल, निज संवाददाता। परिनिर्वाण दिवस पर अरवल प्रखंड परिसर में स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब की प्रतिमा पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अम्बेडकर कुशल राजनीतिज्ञ, विधिवेत्ता एवं लोकप्रिय समाज सुधारक थे। डॉक्टर अम्बेडकर ने शोषितों, पीड़ितों, दलितों एवं वंचितों के सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए संवैधानिक अधिकार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...