रांची, मई 2 -- संवाददाता, रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया और पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने देश की अखंडता और सुरक्षा के प्रति आम जनमानस की भावना को मजबूती से व्यक्त किया। हमले में शहीद हुए जवानों और निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही केंद्र सरकार से आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर अभिषेक राय, उमेश तिवारी, दिनेश सोनी, हाफिजुल हसन, रतन पासवान, दीपिका होरो, शिवजी कुमार, आदित्य विजय प्रधान, उत्तम कुमार, राजेश वर्मा, ज्योति होरो, विकास राम एवं अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.