कौशाम्बी, जनवरी 31 -- मूरतगंज ब्लॉक के आलमचंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चायल विधायक पूजा पाल रहीं। उन्होंने मौजूदा चिकित्सा सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। लोगों को संबोधित करते हुए उहोंने कहा कि लोग स्वास्थ्य रहेंगे तो देश स्वास्थ्य होगा। पहले जहां अस्पताल में एक बेड पर मरीज और प्रसूता को लिटाया जाता था। चिकित्सक भी सीएचसी की जगह मूरतगंज पीएचसी में रहते थे, उसे अब बदल दिया गया है। सीएचसी की आधुनिक मशीनें खराब हो रही थीं। मशीनों उपयोग और लोगों की स्वास्थ्य सेवा बेहतर हुई है। साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए आरओ वाटर कूलर लगाया गया है। लोगों को गर्मी में ठंडा पानी पीने को मिलेगा। अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। बिजली रहने पर ही कई सेवाएं उपलब्ध हो पाती हैं।...