कोडरमा, जनवरी 5 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। बगडो में 31 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। युवक का नाम रामवचन साव था। हादसे के शिकार रामवचन साव के परिजनों और ग्रामीणों ने इसे महज दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित हत्या करार दिया है। इसी को लेकर सोमवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और परिजनों ने डोमचांच थाने का घेराव कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से राहुल कुमार की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए हत्यारे को फांसी की सजा देने की भी मांग उठाई। मौके पर मृतक की मां भीखनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पुलिस पर लापरवाही और शिथिलता बरतने का आरोप लगाया। डोमचांच थाना परिसर में सोमवार को बगड़ो गांव के ग्रामीणों और मृतक राम बचन साव के परिजनों ने न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.