नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो लोगों को चौंका देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, नागालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन से लोगों में उस वक्त गुस्सा फैल गया है, जब एक महिंद्रा थार को अवैध रूप से चालू रेलवे ट्रैक पर चलाते हुए देखा गया। यह घटना और उसके बाद की बातें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। स्टेशन के अंदर रेलवे ट्रैक पर फंसी गाड़ी का एक वीडियो X पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। On platform one at Dimapur railway station in Nagaland, the national disaster vechile showed up instead of train. pic.twitter.com/fv0ji3ySYQ— Piyush Rai (@Benarasiyaa) December 18, 2025 हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 16 दिस...