मैनपुरी, मार्च 21 -- विश्व गौरेया दिवस पर समान स्थित पक्षी विहार में वन विभाग के तत्वावधान में कार्यालय पर जागरुकता गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। प्रधान उमेश शर्मा ने कहा कि गौरेया चिड़िया घरों से तो लुप्त होती जा रही है। गांव में भी इसके घरौंदे अपेक्षाकृत कम ही हैं। हमें घरेलू चिड़िया को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। यदि हम रोजाना थोड़ा अनाज और बर्तन में पानी रखें तो इनकी बड़ी सहायता होगी। वन दरोगा मोहित भारद्वाज ने कहा कि जब हम सब अपनी छतों पर अनाज सुखाते थे इससे इन्हें भोजन प्राप्त हो जाता था। फसलों में पाए जाने वाले कीड़े-मकौड़े को गौरेया खाकर हमारे अनाज को नुकसान से बचाती थी। हम सभी को पर्यावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखने का संकल्प लेना चाहिए। घरों में उपयुक्त स्थान पर एक घोंसला लगाकर संरक्षण प्रदान करना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.