अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली नगर में आगामी त्यौहार होली तथा रमजान के महीने को देखते हुए शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने होली व रमजान को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारें में मौके पर मौजूद लोगो को जानकारी दिया। एसपी सिटी ने बताया कि शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर त्यौहारों को शान्ति पूर्वक व आपसी भाईचारे के साथ मनाने हेतु अपील की गयी। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्रेयस त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पाण्डेय मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...