बिजनौर, जनवरी 6 -- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लवकुश कुमार ने विकास खंड किरतपुर की ग्राम पंचायतों भनेड़ा, उमरी, मेमन सादात, भरेकी और कलापुर बुजुर्ग, मीठारी, मदनपुर में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं की समीक्षा करने के लिये गांव की दलित बस्तियों का दौरा किया। लोगों से सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मलिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज बालियान, मंडल महामंत्री देवेंद्र तोमर, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश पाल, आकाश दीप दयानंद शर्मा एवं ग्राम वासियों द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प माला अर्पित कर जोरदार स्वागत किया गया। समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारी तहसीलदार अतुल कुमार, एडीओ पंचायत करुणा चौहान, समाज कल्याण एडीओ हेमंत कुमार, पंचायत सचिव मोहित एवं अरजेंदर, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, समू...