फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- पलवल। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा है कि यातायात नियमों का पालन करके सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सभी का दायित्व है। वहीं घायल लोगों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने में मदद करें। इसमें हर राहगीर की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि दोपहिया सवारों को हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मागों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रखा है। वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें। मार्गों पर वाहनों की गति को नियंत्रण में रखें। कभी ओवरटेक न करें। आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज और अनियंत्रित रफ्तार के कारण ही होती हैं...