मधेपुरा, फरवरी 14 -- मधेपुरा। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने शुक्रवार को अपने कक्ष में जनसुनवाई अभियान के तहत लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों से जुड़ा कुल 71 आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन जनसहभागिता एवं जनसुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तया आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...