अलीगढ़, सितम्बर 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अनुशासन में रहकर लोगों से मधुर व्यवहार करें। इसमें कोई कोताही न बरतें। वहीं, अपराधियों के खिलाफ जीरो टोलरेंस के तहत कार्रवाई करें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। यह बातें नवागत एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने शनिवार रात को पहली क्राइम मीटिंग में थानेदारों से कहीं। पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीटिंग करीब तीन घंटा चली। इस दौरान एसएसपी ने शासन की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। कहा कि गोकशी, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ, शराब, जुआ, सट्टा की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करें। इनामी, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई हो। इसके अलावा मिशन शक्ति-5 व साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। अभियान चलाकर विवे...