रुद्रप्रयाग, मार्च 24 -- पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशों पर कोतवाली निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में मुख्यालय से लगे मंदिर परिसरों में सोमवार को ऑपरेशन मर्यादा के पोस्टर लगाए गए। यहां आने वाले लोगों से अपील की गई कि मंदिरों की मर्यादा के अनुरूप यहां गतिविधियां संचालित करें। किसी भी तरह से मंदिर की मर्यादा को धूमिल न करें। कोतवाली पुलिस ने मंदिरों के साथ ही धार्मिक स्थलों, स्नान घाटों में अमर्यादित, अशोभनीय कृत्य करने, नशा करके हुड़दंग करने, गंदगी करने की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए सोमवार को मुख्यालय से लगे कोटेश्वर मंदिर, उमरानारायण मंदिर, अलकनंदा और मंदाकिनी संगम आदि स्थानों पर ऑपरेशन मर्यादा से संबंधित बैनर पोस्टर लगाए लगाए गए। साथ ही जनता को धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने में अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.