गंगापार, जनवरी 10 -- सोने का सिक्का देने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले बदमाश को पुलिस ने मेजा के कुंवरपट्टी गांव के पास एक बगीचे से पकड़़ लिया। लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। पकड़ा गया बदमाश गोरेलाल पुत्र मंगला प्रसाद नेवढ़िया के कवरिया गांव का निवासी है। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि गोरेलाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर नौ अप्रैल 2025 को अनूप कुमार पुत्र स्व बैजनाथ निवासी अंदावा थाना सरायइनायत से पॉच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर सोना देने के नाम पर बैग छीनकर भाग गए थे। अनूप कुमार की तहरीर पर मोनू उर्फ मनीष कुमार पुत्र तौलन सरोज निवासी कुसहा थाना माण्डा, जगदीश कुमार पुत्र संतलाल विन्द निवासी बघेड़ाखुर्द थाना जिगना मिर्जापुर, सौरभ विश्वकर्मा पुत्र दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा निवासी बघेड़ा थाना जिगना, शिवकुमार पुत्र रामजिआवन विन्द निवासी कुसहा थ...