पलामू, सितम्बर 20 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू ने गुरुवार की रात में पलामू परिसदन में बैठक कर लोगों से जुड़कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने और संगठन को सक्रिय बनाने का टास्क दिया। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले में संगठन का काम 70 से 80% पूरा हो चुका है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की स्थिति मजबूत हो, इसके लिए जमीन स्तर पर काम करें। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी ने तीनों जिले में संगठनात्मक कार्य की जानकारी ली। बैठक में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों के कांग्रेस प्रभारी, नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.