अलीगढ़, जून 23 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान ने लक्ष्मी बाई मार्ग स्थित सौभाग्य मंडप में योगाथॉन समारोह का आयोजन किया था। इसके बाद लेागों ने रोज योगा करने की शपथ ली है। ओम के उच्चारण के साथ शनिवार को योग दिवस का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। योग प्रोटोकॉल के मुताबिक योगाचार्या फाल्गुनी वार्ष्णेय और पूर्व सीएमओ डॉ. एसके वार्ष्णेय ने योग क्रिया को कराया। भाग दौड़ भरे जीवन में योग के महत्व को समझाया गया। योग करने के बाद लोग आनंदित हुए। लोगों ने योग के लाभों को जाना। योग से होने वाले सुधारों को समझा। लोगों ने इस दौरान नित्य योगा करने की शपथ ली। योगाचार्य ने समझाया कि नित्य योग करेंगे तो रोगों से दूर रहेंगे। शरीर भी फिट रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.