बरेली, जुलाई 8 -- मीरगंज, संवाददाता। मोहल्ला राजेंद्र नगर में आधी रात के बाद बिजली सप्लाई ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोगों ने रात जागकर बिताई। सुबह आक्रोशित लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने ब्रेक डाउन दूर कर सप्लाई शुरू की। मीरगंज कस्बा के मोहल्ला राजेंद्र नगर में रविवार को ताजियों के जुलूस के कारण विद्युत आपूर्ति घंटों ठप रही। चुरई रोड की कॉलोनी में रात 12 बजे सप्लाई ठप हो गई। इससे लोग आक्रोशित हो गए। सोमवार सुबह उपकेंद्र पहुंचकर लोगों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। एसडीओ को सूचना दी। अवर अभियंता ने कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने ब्रेक डाउन दूर कर सप्लाई बहाल की। प्रदर्शन करने वालों में संजीव शर्मा, राजू आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.