गया, फरवरी 20 -- गया नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त ने लोगों ने फरियाद सुनी। शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में आए लोगों ने उनके सामाने अपनी समस्याओं को रखी। इस दौरान नगर आयुक्त आईएएस, अभिषेक पलासिया ने आये हुये लोगों से भविष्य निधि, साफ सफाई, अनधिकृत निर्माण, जॉब कार्ड पर रखने के संबंध में आदि संबंधित समस्याओं को सुना व त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार लगाया जाता है, जिस किसी को निगम संबंधित कोई भी समस्या हो वह इस दौरान मिलकर अपनी समस्या रख सकते है। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.