जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- जमशेदपुर। एक टीम ने ग्राम स्वशासन अभियान कार्यक्रम के तहत ते सिए सन्नी, कैलाश, सुभाष और शिवांगी ने डुमरिया प्रखंड के धोलाबेड़ा पंचायत का दौरा किया। धोलाबेड़ा गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान और महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया।टीम ने ग्राम सभा सचिवालय में दस्तावेजों और सामग्रियों का निरीक्षण किया तथा "काम मांगो" अभियान के तहत शुरू किए गए आम बागवानी और मैदान समतलीकरण कार्य को देखा। इसके अलावा ग्रामीणों के श्रमदान से बने कुएं का भी अवलोकन किया।विद्यालय प्रांगण में ग्रामीणों के साथ बैठक में मेहमानों ने परियोजनाओं को लेकर सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर मिला। टीम ने श्रमजीवी महिला समिति और परगना लखन मार्डी से आग्रह किया कि अधिकतम छात्राओं को स्कॉलरशिप से जोड़ा जाए।इस कार्यक्रम में लखन मार्डी, मुखिया गुमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.