उत्तरकाशी, अगस्त 22 -- स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी झील से परेशान आपदा प्रभावित स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को झील के पानी मे उतरकर पुल के पास खड़े हो कर प्रदर्शन किया। आपदा प्रभावित स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा है कि यदि पूर्व में बनी झील को उसी दौरान समय रहते साफ कर दिया होता और नदी को ठीक से चैनलाइज किया गया होता तो, आज यह भयानक स्थिति पैदा नही होती। इस दौरान स्थानीय विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष को भी आपदा प्रभावितों का आक्रोश झेलना पड़ा। पूर्व में बीती 28 जून की रात को भी यहां अस्थायी झील बनी थी, लेकिन उसे हल्के में लिया गया और समय रहता समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसका आज यहां विकराल हुई समस्या का लोगों को सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.