दुमका, फरवरी 11 -- जामा, प्रतिनिधि।सरसाबाद पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता राजू पुजहर के नेतृत्व में मंगलवार को स्थानीय लोगों नेशनल हाईवे-114 दुमका-देवघर मुख्य मार्ग को दुरूस्त करने की मांग किया। इस दौरान राजू पुजहर ने कहा कि महारो ओवरब्रिज से लेकर पुसारो ओवरब्रिज तक सड़क की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। इस मार्ग पर महारो, सरसाबाद, बाबूपुर और पुसारो के आसपास सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क के बीचों-बीच सैकड़ों की संख्या में बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह मार्ग विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए अत्यंत जोखिम भरा हो गया है। परीक्षा के दौरान छात्रों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है...