गोड्डा, जनवरी 2 -- मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को अंग्रेजी नव वर्ष 2026 की धूम रही।इसको ले लोगों में खासा उत्साह दिखा। जहां कुछ लोगों ने नव वर्ष की शुरुआत पूजा-पाठ, हवन यज्ञ तथा बड़ों का पांव छूकर और आशीर्वाद लेकर किया। वहीं ज्यादातर लोगों ने सुबह सवेरे से ही एक दूसरे को नव वर्ष का बधाई संदेश भेजकर मंगल कामना करते हुए की। एक ओर सात्विक एवं पूजा पाठ में विश्वास करने वाले लोगों ने स्थानीय मंदिरों के साथ अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित योगी वीर पहाड़ी के 18 भुजा वाली मां दुर्गा, आदि देव महादेव, बजरंगबली, शनि महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना कर उनसे अपने एवं परिवार के लिए मंगल कामना की। जबकि अन्य लोगों ने आसपास के पिकनिक स्पॉट, जहां सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई,जाकर आनंद लिया एवं जश्न मनाया। वहां लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार व दोस्तों के...