भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थान दृष्टि विहार ने रविवार को भवनाथपुर में वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की भावी योजनाओं की जानकारी दी गयी। सचिव दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय लोक कला से जुड़े हस्तशिल्प में प्रशिक्षण देकर भावी योजनाओं की जानकारी दी गयी। इसके साथ आर्टिजन फॉर्म भरवाया गया। कार्यक्रम में छाया देवी, मनीता कुमारी, खुशबू कुमारी, चंपा देवी, छोटी कुमारी, खुशबू कुमारी, कोमल कुमारी, सोनी देवी, शिव कुमार राय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...