गाज़ियाबाद, अप्रैल 24 -- गाजियाबाद, संवाददाता। लोगों को स्वस्थ रखने के लिए आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक पार्कों और स्कूलों में प्रशिक्षण देंगे। विभाग की ओर से जिले की आयुर्वेद विभाग की डिस्पेंसरी के आसपास पार्क और स्कूलों की सूची तैयार कर ली गई है। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. अशोक राना ने बताया कि 17 स्थानों पर पार्क और स्कूल में 17 योग प्रशिक्षक योग का अभ्यास कराएंगे। सुबह 6.15 बजे से 7.15 बजे तक योग अभ्यास कराकर छात्र-छात्राओं और लोगों को स्वस्थ रहने के गुर सिखाएंगे। इसके लिए स्थानों का चयन किया गया है। चयनित स्थानों में पतला स्टेडियम और प्राथमिक विद्यालय, गांधी पार्क मुरादनगर और डासना कन्या पाठशाला, प्राथमिक विद्यालय और संजयनगर सेंट्रल, सिद्धार्थ विहार कांशीराम विद्यालय, शहजादपुर प्राथमिक विद्यालय, दुहाई पार्क और विद्यालय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.