हाजीपुर, अगस्त 18 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में सैकड़ों लोगों को सुचारू रूप से पेयजल नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है। सुचारू रूप से पेयजल नहीं मिलने पर सैकड़ों लोगों ने इसकी जानकारी एसडीओ निरज सिन्हा, बीडीओ प्रिया कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार और पीएचइडी विभाग को देकर पेयजल सुचारू रूप से संचालन करने की मांग किया है। ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड संख्या नंबर 10 के पंप संचालक के मनमानी के कारण नल जल योजना का लाभ सही तरीके से नहीं मिल रहा है। जिसके कारण सभी को परेशानी हो रही है। मनमानी के कारण कभी घंटा भर, कभी 2 घंटा तो कभी पूरे पूरे दिन पंप चलाया जाता है। जबकि समय से पानी नहीं मिलने के कारण सभी परेशान हैं। उधर वार्ड सदस्य सह अनुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.