सीतामढ़ी, सितम्बर 15 -- शिवहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार शिवहर नगर के पेट्रोल पम्प के निकट विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे मध्यस्थता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को सरकार द्वारा क्या- क्या लाभ दिया जा रहा है। लोगों को स्वस्थ्य बीमा योजना, दीनदयाल विकलांग पुनर्वास योजना, दिव्यांग लोगों के लिए चल रहे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांजन पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तिपूर्वक बताया गया। इसके अलावा मध्यस्थता अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान वैवाहिक विवाद, च...