बरेली, फरवरी 6 -- बहेड़ी। समाजवादी पार्टी कार्यालय मासिक बैठक में सपा प्रदेश महासचिव और विधायक अताउर रहमान ने कहा एसआईआर में समाजवादी पार्टी की तरफ से बनाए गए बीएलए सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने शानदार काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इसी जोश के साथ वोट बनवाने का काम करेंगे और फॉर्म 7 का भी ध्यान रखना है। कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के वोटों को काटने का काम कर रही है। मीटिंग में दमखोदा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख वफाउर रहमान,जिला उपाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, जिला पंचायत सदस्य डॉ. ब्रह्म स्वरूप सागर,नगर प्रभारी नसीमउर रहमान, अखलाक अहमद नेताजी,पीर मोहम्मद, हाशिम अली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.