नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- फ्रेंच कार निर्माता सिट्रोएन (Citroen) ने भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए Q4 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की बिक्री Q3 2025 के मुकाबले तीन गुना (3x) तक बढ़ गई है, जो साफ संकेत देता है कि सिट्रोएन (Citroen) की इंडिया-फर्स्ट (India-first) रणनीति अब जमीन पर असर दिखाने लगी है। भारतीय बाजार के ग्राहक सिट्रोएन के C3 मॉडल के पीछे पड़े हुए हैं, जिसकी कीमत भारतीय बाजार में मात्र 4.80 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। ये मॉडल वर्तमान में कंपनी का बेस्ट सेलिंग मॉडल है, जिसने नवंबर 2025 में 861 यूनिट की सेल हासिल की थी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- फ्रोंक्स-बलेनो की तरह सुपरहिट हुईं ये 2 SUVs, मार्केट में इन 4 कारों का हल्लाबोलभारत बना ग्रोथ का बड़ा आधार सिट्रोएन (Citroen) ने इस त...