नोएडा, फरवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 में हिंदू सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य हिंदू समाज में संगठन, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरुकता को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में संघ की ओर से पिछले 100 वर्षों के किए गए कार्यों के विषय मे एक प्रदर्शनी भी लगाई गई और साहित्य का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को हमेशा ही आपस में लड़वाकर दूसरे धर्मों के ठेकेदारों ने फायदा उठाया। अत: इतिहास से प्रेरणा लेकर हमें सीखना है और जातिवाद से ऊपर उठकर हिंदू धर्म की रक्षा करनी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी राजकुमार ने कहा कि सनातन धर्म का इतिहास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.