फिरोजाबाद, नवम्बर 11 -- फिरोजाबाद। यातायात माह में जागरुकता अभियान के तहत यातायात पुलिस ने मंगल बाजार में जागरुकता अभियान चलाया। आम जनमानस एवं व्यापारियों को यातायाय नियमों के पालन करने को शपथ दिलाई। यातायात माह जागरुकता अभियान के तहत यातायात पुलिस ने साप्ताहिक मंगल बाजार में पहुंचकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने, यातायात संकेतों, सड़क संकेतों की जानकारी दी। पुलिस ने हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने को कहा। यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों से आह्वान किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल कभी न करें। गलत दिशा में वाहन किसी भी हालत में न चलाएं। अभियान के दौरान आम जनमानस एवं व्यापारी बंधुओं को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.