राजगढ़, मार्च 2 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने राजगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को तो भीख मांगने की आदत हो गई है। उनके इस बयान पर विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस ने तो प्रह्लाद सिंह के इस विवादित बोल की तीखी आलोचना की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा का अहंकार अब जनता को भिखारी कह रहा है। उन्होंने जनता से कहा कि ये लोग चुनावी वादे करके फिर मुकर जाते हैं।प्रह्लाद सिंह ने क्या कहा था? मध्य प्रदेश के पंचायती राज मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल राजगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वे यहां वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.