नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- तरनजीत कौर नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन इस बार टसर सिल्क की पारंपरिक कला और महिलाओं के सशक्तिकरण की अनोखी मिसाल पेश कर रहा है। पवेलियन का सबसे बड़ा आकर्षण लाइव डेमोन्स्ट्रेशन है, जहां आगंतुक रेशम के कीड़े से लेकर चमकदार टसर सिल्क के कपड़े तक की पूरी यात्रा अपनी आंखों से देख रहे हैं। पवेलियन में मौजूद तब्बसुम आरा और उनकी 24 साथी महिलाएं करघे पर खूबसूरत टसर सिल्क का कपड़ा बुनती दिखाई देती हैं। तब्बसुम कहती हैं कि पहले हम धागा तैयार करते हैं, फिर उसे रोल करते हैं, ताना-बाना बांधते हैं और करघे पर कपड़ा बुनते हैं। तब्बसुम ने बताया कि इस काम के लिए उन्हें विशेष ट्रेनिंग मिली है। वह बताती हैं कि उनके साथ 24 महिलाएं घर-गृहस्थी के साथ यह काम करती हैं और जो कमाई होती है, वह उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.