सिमडेगा, जून 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों उमस और भीषण गर्मी पड़ रही है। उमस और भीषण गर्मी का प्रतिकुल प्रभाव अब लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के आठ बजे से ही तेज धुप पड़ रही थी। तेज धुप और उमस भरी गर्मी के कारण हर दस मिनट में लोगों के हलक सुख रहे हैं और पानी की तलब हो रही है। पसीने भी चिपचिपाहट वाले हैं। जो लोगों को डिहाइड्रेशन की चपेट में ले रहे हैं। इस भीषण गर्मी से बेचैन हर कोई बारिश की राह ताक रहा है। सबकी नजरे आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं। लेकिन बारिश लोगों को मायुस कर रही है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। खासकर छोटे बच्चे मौसम जनीत बीमारी का शिकार हो रहे हैं। वहीं बड़ों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.