गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम गुरुग्राम का अभियान अब जमीनी स्तर पर तेज हो गया है। बुधवार को मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत वार्ड नंबर-21 (जोन-4) स्थित आरडी सिटी वेंडिंग जोन में विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी के नेतृत्व में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण सुरक्षा की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक न केवल मिट्टी को बंजर बना रहा है, बल्कि नालों में फंसकर जलभराव का मु...