रांची, फरवरी 20 -- मुरहू, प्रतिनिधि। हाल ही में लागू पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन एवं इसकी समुचित जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख एलिस ओड़ेया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर सुखराम सरूकद एवं अनिमा कच्छप ने प्रतिभागियों को हाल में लागू पेसा नियमावली के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेसा क्षेत्र में ग्राम सभा को सर्वोच्च अधिकार प्राप्त है और पारंपरिक सामाजिक संरचना एवं रीति-रिवाजों का सम्मान करते हुए पंचायतों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। प्रशिक्षण सत्र में ग्राम सभा के मूल अधिकारों, प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय नियंत्रण, विकास योजनाओं की स्वीकृति, सामाजिक न्याय की सुनिश्...