सहरसा, अप्रैल 3 -- सहरसा, वरीय संवाददाता। लोगों को ग्रामीण डाकघरों से मनचाही रकम निकाल सकते हैं। इसके लिए लोगों को एक दिन पूर्व ग्रामीण डाकघरों में जाकर पोस्टमास्टरों को अपने निकालने वाले रकम की जानकारी देनी होगी। पोस्टमास्टर अपने वरीय अधिकारी को सूचना देकर रकम मंगाकर लोगों को उपलब्ध करा सकेंगे। वर्तमान में रकम की कमी के कारण कई बार लोगों को ग्रामीण पोस्ट ऑफिस से खाली हाथ लौटना पड़ता है। डाक विभाग के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के लिए 30 से 50 हजार रुपया क्लोजिंग बैलेंस रखा गया था। इसके तहत अधिक ट्रांजेक्शन वाले पोस्ट ऑफिस में 50 हजार क्लोजिंग बैलेंस जबकि कम ट्रांजेक्शन वाले पोस्ट ऑफिस में 30 हजार क्लोजिंग बैलेंस निर्धारित किया गया था। विभाग के मुताबिक पोस्ट ऑफिस से लोग जितनी राशि चाहे ले सकते हैं लेकिन वह निर्धारित समय के अंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.