बक्सर, दिसम्बर 20 -- भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने की अलाव जलवाने की मांग ठंड बढ़ने से मुसाफिरों और यात्रियों को हो रही है परेशानी बक्सर, निज प्रतिनिधि। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तथा बिहार विधान परिषद के सभापति प्रतिनिधि पुनीत सिंह ने शहर के प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों के पास अलाव जलाने की मांग जिला प्रशासन से की है। शनिवार को प्रेस नोटिस जारी कर उन्होंने कहा कि बक्सर एक धार्मिक स्थल है, जहां सुदूर गांव-देहातों के साथ बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। जिससे यहां देर रात तक भीड़-भाड़ का माहौल कायम रहता है। भाजपा नेता पुनीत सिंह ने कहा कि बक्सर में बिहार का सबसे बड़ा सेन्ट्रल जेल होने के चलते लोग कैदीयों से मिलने के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं। साथ...