लखीसराय, जनवरी 4 -- चानन, निज संवददाता। कंपकपाती ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। चानन जैसे पहाड़ी इलाके में ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिन में धूप निकलने से कुछ घंटों के लिए ठंड से निजात मिल जाती है, लेकिन शाम होते ही लोग कंपकपाती ठंड के साए में आ जाते है। लोगों के पास अलाव का सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। ठंड का असर न सिर्फ इंसानों पर हो रहा है, बल्कि जानवर भी राहत के लिए दुबकने पर मजबूर हैं। लोगों को राहत दिलाने के लिए स्थानीय प्रषासन द्वारा सी.एच.सी चानन, मननपुर रेलवे परिसर सहित कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन लोगों को लगता है कि ये पर्याप्त नहीं है। कंपकंपाती ठंड से लोगों को फिलहाल राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों तक मौसम की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी। प्रभारी चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.