रांची, अक्टूबर 31 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। रांची उपायुक्त मंजू नाथ भजंत्री ने शुक्रवार को बुढ़मू अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता रांची रामनारायण सिंह, नामकुम अंचल अधिकारी, बुढ़मू सीओ सच्चिदानंद वर्मा और प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कार्यालय संचालन, कर्मियों की उपस्थिति और नागरिक सेवाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी की जांच की और सभी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय समय पर आएं और जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भेजा जाए। यदि कोई कर्मचारी जान-बूझकर जनता को परेशान करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि भ्रष्टाचार के प्रति जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति है। कोई कर्मचारी दोषी पाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.