गाजीपुर, दिसम्बर 7 -- गाजीपुर। आगामी 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और सूचना अधिकार संरक्षण की बैठक नवाबगंज स्थित निजी पैलेस में आयोजित हुई। बैठक में मानवाधिकार संरक्षण, जागरूकता और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मानवाधिकार दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकारों की जागरूकता पहुंचाने का संकल्प है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव अमित अग्रहरी, जिला महासचिव संदीप अग्रहरी, जिला प्रवक्ता संजय वर्मा, उपाध्यक्ष हिमांशु राय, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सोनी, नगर महासचिव राज तिलक, नगर अध्यक्ष एसटी बृजभूषण और मीडिया प्रभारी विनय तिवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने की।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.