मुरादाबाद, फरवरी 13 -- स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम सुल्तानपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व ग्राम प्रधान एवं भाजपा के जिला मंत्री जोगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कुष्ठ का प्रभावी इलाज उपलब्ध है। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ.भास्कर अग्रवाल ने बताया कि सरकार द्वारा 2027 तक देश को कुष्ठ रोग से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जगी सिंह, वीरपाल सिंह, राजू सिंह, विनोद पाल, हरिओम सिंह, मोनू सिंह, दिल्लन सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...