देहरादून, जनवरी 31 -- देहरादून। प्रमुख वन संरक्षक के निर्देश पर शनिवार को रायपुर रेंज के सौडा सिरौली गांव में जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान वनाग्नि से जंगलों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जानकारी दी गई। प्रभाग दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान वन विभाग द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं, मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व तथा आगामी वनाग्निकाल में वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम को लेकर विस्तृत संवाद किया गया। रेंजर हरीश गैरोला ने बताया कि हर माह अंतिम शनिवार को प्रभाग दिवस मनाया जाता है। जिसके रेंज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हो किया गए। इस दौरान अनुभाग अधिकारी गोविन्द सिंह नगरकोटी सहित रायपुर रेंज का समस्त वन कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.