रामनगर, दिसम्बर 28 -- रामनगर, संवाददाता। कॉर्बेट में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर अंकुश लगाने, वन्यजीवों से फसल को नुकसान आदि समस्याओं के निराकरण को लेकर रविवार को प्रभाग दिवस मनाया गया। लोगों से संवाद कर मानव-वन्यजीव घटनाओं से बचने की जानकारी दी गई। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी कॉर्बेट कर्मियों से भी सहयोग की अपील की। कॉर्बेट के डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा की अध्यक्षता में बिजरानी रेंजर नवीन पांडे की देखरेख में कानिया स्थित रामलीला मंच स्थल में प्रभाग दिवस मनाया गया। जिसमें शीत ऋतु में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के रोकथाम को सावधानी बरतने की सलाह दी। वहीं घरों के आसपास झाड़ी आदि की सफाई, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, अनाज या कचरा खुले में न फेंकने की अपील की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, भाजपा नेता इंदर रावत, ...