लखनऊ, फरवरी 1 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि जीडीपी से ज्यादा लोगों के जीवन में विकास और गुणात्मक परिवर्तन अहम है और इसका आकलन रविवार को पेश केंद्रीय बजट की वाहवाही से पहले करना जरूरी है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह टिप्पणी की। मायावाती ने सवाल किया कि कहीं यह बजट भी 'आया और गया' की तरह परम्परागत रूप से मायूस करने वाला तो नहीं है? बसपा प्रमुख ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, संसद में आज केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये बजट में विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं, वादों और आश्वासनों के सम्बन्ध में भविष्य में इनके परिणामों को लेकर यही लगता है कि इनके नाम तो बड़े-बड़े हैं, किन्तु जमीनी स्तर पर इनके दर्शन छोटे ना हो तो...