समस्तीपुर, जनवरी 26 -- शाहपुर पटोरी। पुलिस अब समाज का वर्दीधारी मित्र है। क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है। उनके कार्यों को बेहतर बनाने में समाज की भी बड़ी भूमिका है। उक्त बातें रविवार को पटोरी थाना में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने , अपराध पर नियंत्रण करने में समाज के लोग पुलिस का सहयोग करें। डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने कहा कि पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के अधीन आने वाले सभी थानों में कार्यरत पुलिस अधिकारी एवं बल बखूबी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। कोई भी आम नागरिक थाना आकर बेहिचक अपनी समस्याएं रख सकता है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार के संयोजन में आयोजित इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.