कटिहार, दिसम्बर 17 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित पंचायत समिति की बैठक काफी हंगामेदार रही। इस दौरान सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों के साथ पदाधिकारियों के असहयोग पूर्ण रवैया को लेकर अपना आक्रोश जताया। बैठक में बिजली की अनियमित आपूर्ति से सिंचाई में समस्या, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध उगाही, वंचित लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने, मध्यान भोजन में गुणवत्ता की जांच करने ,बसंतपुर एवं नारायणपुर में उद्योग के लिए भूमि अधिग्रहण को निरस्त करने, मरंगी चौक फोरलेन पर ट्रैफिक गोलंबर की व्यवस्था करने, श्रमिक परिवार की बेटी विवाह के नाम पर अनुदान को लेकर व्याप्त भ्रष्टाचार समेत अन्य विषयों पर सदस्यों ने चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी ने की। जबकि मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.