हापुड़, फरवरी 21 -- बस अड्डा क्षेत्र में जलभराव की समस्या से परेशान दुकानदारों और स्थानीय लोगों की आखिरकार राहत मिल गई। दुकानों के आगे कई दिनों से पानी भरा हुआ था, जिससे ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। कीचड़ और गंदगी के कारण फिसलन की स्थिति बनी हुई थी और व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई और जल्द समाधान की मांग की। शिकायत मिलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर तुरंत सफाई कर्मचारियों और तकनीकी टीम को लगाया गया। नालियों की सफाई कराई गई और पंप की मदद से जमा पानी को हटवाया गया, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समा...